21 नवंबर को बिहार दौरे पर आयेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देंगे बड़ी सौगात

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आयेंगे। उनके दौरे को लेकर NDA ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गठबंधन के सभी घटक दल प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गये हैं। सोमवार को जदयू प्रदेश

21 नवंबर को बिहार दौरे पर आयेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आयेंगे। उनके दौरे को लेकर NDA ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गठबंधन के सभी घटक दल प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गये हैं। सोमवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में NDA के पांच घटक दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत सहयोगी दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आये हैं, राज्य को विकास की सौगात मिली है। इस बार भी कई बड़ी परियोजनायें मिलने जा रही हैं।

1243 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री वैशाली के जाफरपट्टी में 1243 एकड़ में बनने वाले औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे। इससे बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार के नये अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन भी करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि औद्योगिक पार्क से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री का बिहार के साथ विश्वास और विकास का रिश्ता है। केंद्र सरकार के प्रयासों से राज्य के विकास को नई गति मिली है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर NDA के सभी घटक दल एकजुट होकर तैयारी कर रहे हैं। वहीं, हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार और रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र चंद्रवंशी ने भी दौरे को बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *