चार दिनों से जारी आजसू छात्र संघ का भूख हड़ताल समाप्त, विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रमुख मांगों पर दिया लिखित आश्वासन

धनबाद: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के नेतृत्व में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद के मुख्य द्वार पर छात्रों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर पिछले चार दिनों से जारी भूख हड़ताल आज विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता एवं लिखित आश्वासन मिलने

आजसू छात्र संघ

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के नेतृत्व में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद के मुख्य द्वार पर छात्रों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर पिछले चार दिनों से जारी भूख हड़ताल आज विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता एवं लिखित आश्वासन मिलने के बाद विधिवत समाप्त हो गई।

 also read :राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे से पुलिस की मुठभेड़, पिस्टल और पर्चा बरामद

अनशन के चौथे दिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलपति के  नेतृत्व में डीएसडब्ल्यू (DSW), असिस्टेंट रजिस्ट्रार सहित अन्य पदाधिकारी अनशनकारियों से वार्ता करने पहुंचे।
इस महत्वपूर्ण वार्ता में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, धनबाद जिला आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हलधर  महतो तथा धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राधेश्याम गोस्वामी की उपस्थिति में अनशनकारियों की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष छात्रों की प्रमुख मांगों को मजबूती से रखा गया।
इस पूरे आंदोलन एवं कार्यक्रम का सफल संचालन आजसू छात्र संघ के प्रदेश सचिव नितेश महतो ने किया। आंदोलन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और पूरे कार्यक्रम में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही। साथ ही आजसू छात्र संघ के सभी साथी पूरे चार दिनों तक आंदोलन स्थल पर डटे रहे और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में अपनी एकजुटता एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
वार्ता के दौरान आजसू छात्र संघ की तीन प्रमुख मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सकारात्मक पहल करते हुए लिखित आश्वासन दिया।

वार्ता में बनी सहमति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन

1. पीएचडी प्रवेश परीक्षा (Ph.D. Entrance Test): BBMKU में लंबे समय से लंबित पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सहमति जताते हुए अगले तीन महीनों के भीतर पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने का लिखित आश्वासन दिया।
2. आउटसोर्सिंग रोजगार में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता: विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों एवं बहाली में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का लिखित आश्वासन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिया गया।
3. छात्रों को ऑफलाइन हार्ड कॉपी एडमिट कार्ड: ऑनलाइन एडमिट कार्ड के साथ छात्रों को हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तीनों मांगों पर लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद आजसू पार्टी के पदाधिकारियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
इसके पश्चात आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो, जिला संयोजक विक्की कुमार, जिला संयोजक रोनक कुमार एवं छात्र नेता मलय रवानी सहित सभी अनशनकारियों ने विधिवत रूप से चार दिनों से जारी भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
इस अवसर पर आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि यह आंदोलन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के भविष्य, स्थानीय युवाओं के रोजगार और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हमारी मांगों पर लिखित आश्वासन देना छात्रों की एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष की सकारात्मक उपलब्धि है। अब हमारी अपेक्षा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने लिखित आश्वासनों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर धरातल पर उतारे।
आजसू छात्र संघ स्पष्ट करता है कि छात्रों के अधिकार, स्थानीय युवाओं के रोजगार और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संगठन सदैव सजग एवं संघर्षरत रहेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *