रांची : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने धनतेरस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। CM ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह अवसर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। हर घर में खुशहाली हो और हर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।”
धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
यह अवसर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। हर घर में खुशहाली हो, हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।
आप सभी के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 6, 2026
हर घर में खुशहाली की कामना
CM हेमंत सोरेन ने राज्य के प्रत्येक नागरिक के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि प्रदेश का हर घर खुशहाली से महक उठे और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि कायम रहे। उन्होंने सभी के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए लोगों से धनतेरस का पर्व पूरे उत्साह और आपसी प्रेम के साथ मनाने की अपील की।



