कृष्ण रम्भा सह दीपोत्सव एकादशी महापर्व पर रंग- बिरंगी रोशनी से जगमगाया श्याम मंदिर

रांची: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में गुरुवार को कार्तिक कृष्ण रम्भा सह दीपोत्सव एकादशी महापर्व का अत्यन्त भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा के साथ मनाया गया । इस मौके पर पूरे मन्दिर परिसर को विभिन्न रंगों के विद्युत की लड़ियों एवम 1100 शुद्ध घी

श्याम मंदिर
श्याम मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में गुरुवार को कार्तिक कृष्ण रम्भा सह दीपोत्सव एकादशी महापर्व का अत्यन्त भक्तिमय वातावरण में  श्रद्धा के साथ मनाया गया । इस मौके पर  पूरे मन्दिर परिसर को विभिन्न रंगों के विद्युत की लड़ियों एवम 1100 शुद्ध घी के दियों से रोशन किया गया। इसके पूर्व प्रात:  श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रजातियों के रंग बिरंगे फूलों से श्रृंगार किया गया  साथ ही मन्दिर में विराजमान वीर हनुमान एवम शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया ।

अनोखा जो भी हुआ श्याम तेरे द्वार हुआ……तुम हमारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं….. भजन पर थिरके भक्त

रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ किया गया ।  इसके बाद भजन कलाकारों द्वारा  साज के साथ  भजन अनोखा जो भी हुआ श्याम तेरे द्वार हुआ……तुम हमारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं….. जैसे कई भजनों की प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर और आस-पास का माहौल पूरी तरह से श्याममय हो गया था।  जहां भक्त बाबा के दरबार में नृत्यकर अपनी अर्जी लगाकर अपने और अपने परिवार की खुशहाली, समृद्धि की कामना की।

बाबा को लगा मिष्ठटान का भोग

श्री श्याम प्रभु को गुलाब जामुन , चंद्रकला , मलाई चाप , लड्डू , गोंद पाक , केसरिया पेड़ा,  केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में  ये रहे शामिल

चन्द्र सारस्वत , ओम जोशी , गोपी किशन ढांढनीयां, चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , नितेश केजरीवाल , प्रियांश पोद्दार  , विकाश पाड़िया , जीतेश अग्रवाल , अजय साबू का सहयोग रहा । यह जानकारी सुमित पोद्दार ने दी। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *