रोटरी क्लब रांची का दिवाली मिलन समारोह आयोजित

रांची: रोटरी क्लब रांची की ओर से दिवाली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को 0 किया गया। समारोह में क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल, हौजी-तंबोला और लजीज व्यंजनों के बीच सभी ने दीपावली

रोटरी क्लब
रोटरी क्लब

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रोटरी क्लब रांची की ओर से दिवाली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को 0 किया गया। समारोह में क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल, हौजी-तंबोला और लजीज व्यंजनों के बीच सभी ने दीपावली की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम में बच्चों के लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने खूब मस्ती की। वहीं, बड़ों के लिए भी कई मनोरंजक गतिविधियां रखी गई थीं। तंबोला, लकी ड्रॉ और बंपर हौजी ने समारोह को खास बना दिया। पूर्व रोटरी गवर्नर अजय छाबड़ा के संचालन में बंपर हौजी तंबोला ड्रॉ आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह स्थल पर बनाई गई आकर्षक रंगोली और प्रियंका माहेश्वरी की शानदार सजावट ने उत्सव का माहौल और खुशनुमा बना दिया।

वहीं, गजल गायिका मृणालिनी अखोरी और उनकी टीम की प्रस्तुतियों ने संगीत की महफिल में चार चांद लगा दिए। उनकी गजलों ने ऐसा रूहानी समां बांधा कि उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर क्लब की ओर से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश भी दिया गया।

स्मोक फ्री दिवाली मनाने और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील

सदस्यों ने लोगों से स्मोक फ्री दिवाली मनाने और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। क्लब अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली रोशनी और खुशियों का पर्व है। इस अवसर पर हमें समाजसेवा के अपने सफर को निरंतर आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव बागरॉय ने कहा कि दीपावली खुशियों के साथ स्वच्छता का भी संदेश देती है। स्वच्छता को केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। समारोह के अंत में सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

also read : गम्हरिया थाना में दुष्कर्म मामले में नया खुलासा, पीड़िता निकली नाबालिग; कथित पति गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *