देवोत्थान जतरा मेला 21 नवंबर को लगेगा, बड़ागाईं-बूटी में तैयारियां शुरू

रांची : राजधानी रांची के बड़ागाईं-बूटी स्थित देवोत्थान धाम परिसर में 21 नवंबर को ऐतिहासिक देवोत्थान जतरा मेला लगेगा। देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बिरेन्द्र साहु की अध्यक्षता में बैठक हुई।

देवोत्थान जतरा मेला

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के बड़ागाईं-बूटी स्थित देवोत्थान धाम परिसर में 21 नवंबर को ऐतिहासिक देवोत्थान जतरा मेला लगेगा। देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बिरेन्द्र साहु की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बड़ागाईं, बूटी, खिजूर टोली, महुरम टोली, किशुनपुर और बांधगाड़ी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मेला आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति ने तय किया कि मेला 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। मेला परिसर में जुआ खेलने और शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Read More : सिदो कान्हु विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का बड़ा संदेश, युवाओं से की खास अपील

पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देंगे नृतक दल

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में शामिल होने वाले नृतक दल पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ ही नृत्य-गान प्रस्तुत करेंगे। मेला परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवकों की छोटी-छोटी टोलियां भ्रमण करेंगी। ये टोलियां आयोजन के दौरान व्यवस्था संभालने में सहयोग करेंगी।

देवोत्थान जतरा मेला संचालन समिति का गठन

बैठक में देवोत्थान जतरा मेला के सफल आयोजन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया। समिति में रवि पहान को मुख्य पुजारी, डॉ. रुद्र नारायण महतो को मुख्य संरक्षक और नेपाल महतो को अध्यक्ष बनाया गया। दिलीप पहान को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेम लोहरा को सचिव, अजय महतो को कोषाध्यक्ष और शेखर कुमार साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के संरक्षक के रूप में डॉ. बिरेन्द्र साहु, बालसाय महतो, विनोद महतो, महेंद्र मुंडा, बनु पहान, कैलाश महतो, संजय महतो, महावीर पहान, पार्षद अवधेश बैठा, पार्षद अमित मुंडा और पार्षद मोनिका खलखो को शामिल किया गया।

उपाध्यक्ष और सहसचिव समेत 51 कार्यकारिणी सदस्य

समिति में मिथिलेश खलखो, सुजीत महतो, राजेंद्र करमाली, संजय कुमार महतो, मुन्ना उरांव, बबलू पहान, दुर्गा उरांव, दिलीप मुंडा और अजय उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महेश नायक, महावीर मुंडा, सुरेंद्र पहान, आनंद गोप, महेंद्र महतो, आनंद खलखो, प्रकाश उरांव, दिलीप उरांव, सोनू मुंडा, मनीष साहू, सुनील पहान, राजन लकड़ा, अमित मुंडा, बबलू मुंडा, अविनाश महतो और सुरेश मुंडा को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अरविंद कुमार साहू को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा समिति में 51 कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *