रांची में PMAY-U 2.0 के तहत बनेंगे 180 आवास, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

रांची : रांची नगर निगम शहर के आर्थिक रूप से कमजोर और आवास सुविधा से वंचित परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के घटक-3 के तहत शहर के दो अलग-अलग स्थलों पर

नगर आयुक्त
नगर आयुक्त ने लिया जायजा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची नगर निगम शहर के आर्थिक रूप से कमजोर और आवास सुविधा से वंचित परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के घटक-3 के तहत शहर के दो अलग-अलग स्थलों पर कुल 180 आवासों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी क्रम में आज यानी बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या-02 स्थित हातमा पहाड़ और वार्ड संख्या-29 के मधुकम-खादगढ़ा क्षेत्र में प्रस्तावित आवासीय परियोजनाओं के स्थलों का निरीक्षण किया।

Read More : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी में जुटी BJP, उलिहातु में बिरसा मुंडा को किया नमन

दोनों परियोजनाओं की रूपरेखा

निरीक्षण के दौरान अभियंताओं ने बताया कि वार्ड संख्या-02, हातमा पहाड़ में जी +8 संरचना के दो ब्लॉक में कुल 72 आवासों का निर्माण प्रस्तावित है। प्रत्येक ब्लॉक में 36 आवास होंगे और हातमा पहाड़ परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 15.4 करोड़ रुपये है। वार्ड संख्या-29 के मधुकम-खादगढ़ा क्षेत्र में 194.90 डिसमिल भूमि पर जी +8 संरचना के तीन ब्लॉक में कुल 108 आवास विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 22.4 करोड़ रुपये है। दोनों परियोजनाओं के प्रत्येक आवास में एक बेडरूम, एक बाथरूम, किचन एवं लिविंग रूम की सुविधा मिलेगी।

नगर आयुक्त के निर्देश

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि आवासीय परियोजनाओं की योजना केवल मकानों के निर्माण तक सीमित न रहे, बल्कि लाभुकों को बेहतर आवासीय वातावरण मिले। इसके लिए दोनों स्थलों पर समुचित ड्रेनेज व्यवस्था, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और आवश्यक आधारभूत नागरिक सुविधाओं को शामिल करने को कहा गया। स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कम्युनिटी या पब्लिक टॉयलेट के निर्माण पर भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास सुविधा से वंचित पात्र परिवारों, अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान विस्थापित हुए लोगों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जरूरतमंद परिवारों को योजना के प्रावधानों के अनुरूप आवास उपलब्ध कराए जाएं। रांची नगर निगम का उद्देश्य जरूरतमंदों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास के साथ बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.