मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DC ने दिए निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम के DC मनीष कुमार ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन होना निष्पक्ष चुनाव की पहली शर्त है। निर्वाचन कार्यों में किसी

मतदाता
DC ने अधिकारियों को दिए निर्देश

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम के DC मनीष कुमार ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन होना निष्पक्ष चुनाव की पहली शर्त है। निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को DC जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों तथा निर्वाचन कर्मियों से विशेष पुनरीक्षण के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी और निर्वाचन कर्मी मौजूद थे।

Read More : झारखंड भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप पर सीएम हेमंत सोरेन ने की बैठक

सुनवाई और मतदाता पंजीकरण की समीक्षा

समीक्षा के दौरान DC ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जारी नोटिस के आधार पर हो रही सुनवाई की जानकारी ली। उन्होंने सुनवाई से संबंधित रिपोर्ट, नए मतदाताओं के पंजीकरण और विभिन्न निर्वाचन प्रपत्रों के निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की। इसके अलावा सुनवाई के आदेशों के डिजिटाइजेशन और निर्वाचन से जुड़े अभिलेखों को अद्यतन रखने के कार्यों का जायजा लिया। मनीष कुमार ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम और विवरण में संशोधन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के लिए प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाए। उन्होंने सुनवाई से संबंधित रिपोर्ट और आदेशों का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा, ताकि निर्वाचन संबंधी रिकॉर्ड में किसी प्रकार की त्रुटि या कमी नहीं रहे।

पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बैठक के बाद DC ने मतदान केंद्र संख्या 133, 135, 136, 137 और 138 का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया और मौजूद निर्वाचन कर्मियों से प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। DC ने बीएलओ और बीएलए के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना प्राथमिकता होनी चाहिए, जबकि अपात्र और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.