रोजगार की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, चंद्रगुप्त कोल परियोजना में मचा हड़कंप

हजारीबाग: जिले के केरेडारी सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार को लेकर विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है. MDO कंपनी सुशी इन्फ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के साइट कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रोजगार नहीं मिलने से

टावर पर चढ़ा युवक

अपनी भाषा में पढ़ें

 हजारीबाग: जिले के केरेडारी सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार को लेकर विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है. MDO कंपनी सुशी इन्फ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के साइट कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रोजगार नहीं मिलने से नाराज पहरा गांव निवासी राहुल कुमार टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार ने अपने हाथों से लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि करीब छह महीने पहले उसने कंपनी में ट्रायल पास किया था, लेकिन इसके बावजूद उसे ड्यूटी पर नहीं लगाया गया। युवक का कहना है कि रोजगार को लेकर लगातार आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक उसे काम नहीं मिला।

युवक ने अपने पत्र में कंपनी के जीएम आर.एस. यादव को कथित वादाखिलाफी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसी नाराजगी में युवक ने कंपनी के साइट कार्यालय परिसर में लगे ऊंचे टावर पर चढ़कर अपना विरोध जताया।

घटना की तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के रोजगार का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. सवाल उठने लगा है कि आखिर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के आश्वासन के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है?

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने तथा रोजगार से जुड़े मामले का निष्पक्ष समाधान करने की मांग की है। फिलहाल युवक की सुरक्षित वापसी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की अपील की जा रही है।

also read :झारखंड भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप पर सीएम हेमंत सोरेन ने की बैठक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *