रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने आज यानी बुधवार को झारखंड मंत्रालय में राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप को लेकर बैठक की। उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की ओर से तैयार प्रारूप पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Read More : चौकीदार भर्ती में 3 सेकंड की देरी, हाईकोर्ट ने दिया नियुक्ति का आदेश
भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप पर हुई चर्चा
सीएम हेमंत सोरेन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप की समीक्षा की। इस दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नीति के प्रारूप पर चर्चा की गई।



