रांची : विहंगम योग संत समाज, रांची की ओर से सद्गुरु उत्तराधिकारी पूज्य संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के सदस्यों और रक्तदान के प्रति जागरूक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 76 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आयोजकों के अनुसार, रक्तदाताओं के इस योगदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।
Read More : अग्निवीरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, 2 साल का सेवा विस्तार
रक्तदान से जरूरतमंदों की मदद का संदेश
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
संयोजक ने रक्तदाताओं का जताया आभार
विहंगम योग संत समाज, रांची के संयोजक सच्चिदानंद शर्मा ने शिविर को सफल बनाने वाले सभी रक्तवीरों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। सच्चिदानंद शर्मा ने सद्गुरुदेव भगवान से सभी रक्तदाताओं के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की, ताकि वे भविष्य में भी इसी तरह समाज और मानवता की सेवा करते रहें।



