आयुष्मान खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिलने से हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी के अनुसार सूत्रों ने बताया कि ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया है। उसने अभिनेता से करोड़ों रुपये

आयुष्मान खुराना
लॉरेंस बिश्नोई और आयुष्मान खुराना (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिलने से हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी के अनुसार सूत्रों ने बताया कि ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया है। उसने अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग की है। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Read More : अमूल ने बढ़ाए घी और मक्खन के दाम, खरीदने से पहले चेक करें रेट

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो क्लिप भेजा गया है। इसमें एक शख्स कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बता रहा है। ऑडियो में अभिनेता से पैसों की मांग की गई है। पुलिस ऑडियो भेजने वाले शख्स की पहचान की जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद संबंधित आरोपी के पुराने ऑडियो सैंपल से नई क्लिप का मिलान कराया जा रहा है।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी चिंता

बॉलीवुड में धमकी और वसूली से जुड़े मामलों की चर्चा टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद तेज हो गई है। 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई थीं। घटना के वक्त अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। बाद में जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

टाइगर श्रॉफ केस में मकोका की धाराएं जोड़ी गईं

जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में एक बड़े नेटवर्क की भूमिका की आशंका हुई। 27 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की धाराएं भी जोड़ दी थीं। 2 नवंबर तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 बताई गई थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले कुछ अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं की भी रेकी की गई थी। इनमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के नाम सामने आए थे।

तुषार कपूर को भी मिली थी धमकी

इसी बीच अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मिलने का मामला सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताते हुए तुषार कपूर से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। ऑडियो मिलने के बाद अभिनेता ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ऑडियो भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *