रांची नगर निगम की समीक्षा बैठक, 407 श्रमिकों को स्वच्छता कार्यों में लगाया गया

रांची : रांची नगर निगम में मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में DAY-NULM योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY), वेंडिंग जोन, लेबर चौक, लेबर शेड और आगामी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में चालू

बैठक
DAY-NULM की समीक्षा बैठक।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची नगर निगम में मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में DAY-NULM योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY), वेंडिंग जोन, लेबर चौक, लेबर शेड और आगामी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत निबंधित श्रमिकों की सहभागिता और स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

Read More : मां के निधन के बाद चांडिल पहुंचे हेमंत सोरेन, मामा घर में निभाई परंपरा

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 407 श्रमिक निबंधित

DAY-NULM शाखा ने बैठक में बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 407 श्रमिकों का स्वच्छता कार्यों के लिए निबंधन किया गया है। इन श्रमिकों को निगम की विभिन्न शाखाओं के साथ टैग कर स्वच्छता संबंधी कार्यों में लगाया गया है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि निगम के नियमित श्रमिकों और MSY के तहत निबंधित श्रमिकों के बीच किसी तरह की डुप्लीकेसी नहीं होनी चाहिए। आगामी छठ महापर्व, सोहराय और गुरुनानक जयंती समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए अधिक से अधिक MSY श्रमिकों को अभियान से जोड़ने और सफाई कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। वेंडिंग जोन, नदी, बड़े नालों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई में भी श्रमिकों की सेवाएं लेने का निर्देश दिया गया।

लेबर चौक और शेड की व्यवस्था होगी मजबूत

बैठक में बताया गया कि डोरंडा बाजार, स्वर्गीय दुर्गा सोरेन चौक और हज हाउस के समीप लेबर चौक की व्यवस्था तैयार है। अन्य पांच स्थलों पर लेबर चौक विकसित करने की प्रक्रिया जारी है। नगर आयुक्त ने सभी सामुदायिक संगठनकर्ताओं और MSY श्रमिकों को लेबर चौक की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित क्षेत्रों के श्रमिकों को लेबर शेड का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने और निर्माणाधीन व प्रक्रियाधीन शेड का काम जल्द पूरा करने को कहा।

वेंडिंग जोन में व्यवस्थित होंगे फुटपाथ विक्रेता

नगर आयुक्त ने मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस स्थित वेंडिंग जोन में मोरहाबादी क्षेत्र के साप्ताहिक हाट-बाजार के सब्जी विक्रेताओं को अस्थायी रूप से व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। कचहरी चौक से नागा बाबा खटाल तक के दाभ विक्रेताओं को भी चरणबद्ध तरीके से वेंडिंग जोन के निर्धारित हिस्से में व्यवस्थित किया जाएगा। सभी नगर अभियान प्रबंधकों को फल और सब्जी विक्रेताओं से किसी भी तरह की अवैध वसूली रोकने का निर्देश दिया गया। अवैध वसूली की शिकायत मिलने या ऐसी गतिविधि पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ठंड से राहत के लिए अस्थायी शेल्टर होम बनेंगे

आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए नगर आयुक्त ने पहले से संचालित सभी शेल्टर होम को दुरुस्त करने और वहां जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पिछले वर्ष की तर्ज पर जरूरतमंद और निराश्रित लोगों को ठंड से राहत देने के लिए अस्थायी शेल्टर होम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए उपयुक्त स्थलों का जल्द चयन करने को कहा गया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त, नगर अभियान प्रबंधक, सहायक अभियंता और DAY-NULM शाखा के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.