रघुवर दास ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, विश्व कल्याण की कामना

देवघर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बासुकीनाथ धाम पहुंचे और बाबा फौजदारी के दरबार में माथा टेका। मंदिर पहुंचने पर पंडा-पुरोहितों ने विधि-विधान से भोलेनाथ, माता पार्वती समेत मंदिर में विराजमान दूसरे देवी-देवताओं की पूजा कराई। इस दौरान रघुवर दास ने परिवार और

रघुवर दास
बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करते रघुवर दास।

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बासुकीनाथ धाम पहुंचे और बाबा फौजदारी के दरबार में माथा टेका। मंदिर पहुंचने पर पंडा-पुरोहितों ने विधि-विधान से भोलेनाथ, माता पार्वती समेत मंदिर में विराजमान दूसरे देवी-देवताओं की पूजा कराई। इस दौरान रघुवर दास ने परिवार और पूरे विश्व की सुख-शांति के लिए भोलेनाथ की वैदिक आरती भी की। उनके मंदिर पहुंचने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Read More : झारखंड में ‘दो आर’ गैंग की दहशत, पुलिस के लिए नई चुनौती

पूजा-अर्चना के बाद रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने बाबा फौजदारी से झारखंड की जनता के साथ-साथ पूरे विश्व के कल्याण की प्रार्थना की है। साथ ही देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली राष्ट्रविरोधी आसुरी शक्तियों के नाश की भी कामना की।

पदयात्रा में शामिल होने की अपील

रघुवर दास ने कहा कि वह 5 नवंबर को दुमका में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने आए हैं। इसी दौरान वह बाबा बासुकीनाथ के मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.