केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम ने सुदेश कुमार महतो से की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने आज साेमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के रांची के बुकरू स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में

केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री  जुएल ओराम ने आज साेमवार को  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के रांची के बुकरू स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक संवाद हुआ।
मुलाकात के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं भविष्य की संभावनाओं, जनजातीय कल्याण से जुड़े विषयों तथा राज्य और क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर  सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरित ‘उलगुलान फाउंडेशन’ की पहल से अवगत कराया। उन्होंने फाउंडेशन की विचारधारा, उद्देश्य और कार्यशैली की भी विस्तार से जानकारी दी।  जुएल ओराम ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान गिरिडीह के सांसद  चंद्रप्रकाश चौधरी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत भी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *