झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संताली भाषा की परीक्षा की रद्द, अब दोबारा होगी परीक्षा

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के तहत आयोजित संताली भाषा की परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने प्रश्न पत्र में कई गड़बड़ियां मिलने के बाद यह फैसला

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के तहत आयोजित संताली भाषा की परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने प्रश्न पत्र में कई गड़बड़ियां मिलने के बाद यह फैसला लिया है। अब इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

also read :NH पर आवारा पशु दिखें तो 1033 पर करें कॉल, NHAI ने वाहन चालकों से की अपील

परीक्षा के बाद संताली भाषा के प्रश्न पत्र को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग के समक्ष कई आपत्तियां दर्ज कराई थीं। अभ्यर्थियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने प्रश्न पत्र की जांच विषय विशेषज्ञों से कराई। विशेषज्ञों की समीक्षा में कई सवाल त्रुटिपूर्ण और अस्पष्ट पाए गए. इसके अलावा कुछ प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम (सिलेबस) से बाहर के भी थे।

विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने 19 जुलाई को आयोजित संताली भाषा की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया। आयोग के अनुसार, परीक्षा की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

also read : झारखंड विधानसभा से पीए-पीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *