रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति का भव्य सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

रांची: रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की द्वारा रविवार को रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा, सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में

रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की द्वारा रविवार को  रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा, सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वयंसेवक एवं समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

also read : सीआईएल एवं सीसीएल ने मनाया अपना 52वां स्थापना दिवस, कोल योद्धाओं के संकल्प एवं समर्पण को किया गया नमन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके कार्यों की सराहना करना था। समारोह में उपस्थित लोगों ने समिति की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक भी है। रांची में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में पूजा समितियों, युवाओं, स्वयंसेवकों और सुरक्षा से जुड़े लोगों का अहम योगदान रहता है। सभी के सामूहिक प्रयास से ही त्योहार का आयोजन सफल और यादगार बनता है।

also read : न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव

समिति की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी समाजहित, जनसेवा, सुरक्षा एवं सामाजिक एकता को लेकर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। युवाओं से भी अपील की गई कि वे सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।
सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में से रहे शामिल
महापौर रोशनी खलखो, रांची नगर निगम वार्ड 14 पार्षद मंजू देवी,रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, अशोक पुरोहित, आलोक साहू , वीरेंद्र त्रिपाठी,हेम सिंह, वरिष्ठ संरक्षक अजय शाह, संरक्षक चन्दन प्रजापति, निशांत यादव, अभिषेक चौधरी,शशिकांत तिवारी, संदीप गुप्ता, भोला केशरी,नीरज गुप्ता,  अध्यक्ष – कृष्णा मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष – अमित हर्षवीर, सचिव – दीपक गुप्ता ,ग्रामीण अध्यक्ष – शिव चौधरी, विपुल मिश्रा,रवि मिश्रा, नीतीश मिश्रा, किशन मोदी, रितेश सिंह, रवि अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, कुशाग्र सिंह,सोनल श्रीवास्तव , कमल मोदी , चंद्रशेखर दास , अमित अग्रवाल , आदित्य कुमार , दीपक कुमार राणा , विकास कुमार , पवन प्रभाकर , गौरव कुमार , सिद्धार्थ श्रीवास्तव , रवि सिंह , प्रणव घोषाल , मनीष भारती , रवि मिश्रा, संदीप आनंद , रौशन कुमार , दीपक राय , अभिमन्यु आनंद सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *