रांची: वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए झारखंड के 28 अफसर और कर्मियों का चयन किया गया है.। इनमें आईजी, डीआईजी, डीसी, डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर से लेकर एएसआई, हवलदार और आरक्षी तक शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गृह मंत्री दक्षता पदक का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची में झारखंड के कुल 28 अधिकारियों और जवानों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों ने 22 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच अलग-अलग अभियानों में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
पदकों से सम्मानित होने वालों में आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डीसी मिथिलेश कुमार, डीएसपी ज्ञान रंजन और चंदन कुमार के अलावा इंस्पेक्टर रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह शामिल हैं।
वहीं, सब इंस्पेक्टर अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा और दीनबंधु हांसदा को भी इस पदक के लिए चुना गया है. इनके अलावा एएसआई लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो, हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो और फिरदौस अंसारी का नाम भी सूची में शामिल है.
स्पेशल ऑपरेशन के लिए हुआ चयन
गृह मंत्रालय की सूची में झारखंड के सभी 28 पुलिसकर्मियों को स्पेशल ऑपरेशन फील्ड के तहत रखा गया है. इनके अभियान की अवधि 22 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक दर्ज है। यह सम्मान पुलिसकर्मियों के विशेष अभियान में किए गए कार्यों और योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है। झारखंड के पुलिसकर्मियों का राष्ट्रीय स्तर पर इस सम्मान के लिए चयन होना राज्य पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
also read : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में ED की कार्रवाई


