साेमवार को देवघर आएंगे CJI सूर्यकांत, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

देवघर। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत का 2 नवंबर सोमवार को देवघर आगमन प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दो घंटे के इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान सीजेआई बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद

बाबा बैद्यनाथ मंदिर
फाईल फोटो बाबा बैद्यनाथ मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत का  2 नवंबर  सोमवार को देवघर आगमन प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दो घंटे के इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान सीजेआई बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

सीजेआई के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्क है। उनके पूरे कार्यक्रम के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और वीआईपी प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान अनधिकृत प्रवेश पर रोक रहेगी। मंदिर परिसर में सुरक्षा बनाए रखने और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि चक्रवात अर्नब के प्रभाव से पिछले दो दिनों में तैयारियों के दौरान कुछ बाधाएं आई थीं। हालांकि, अब प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियों को गति दे दी है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में मुख्य न्यायाधीश के आगमन से संबंधित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

also read: सिर्फ 1218 दिनों में सरदार पटेल ने देश को किया एकजुट: अमित शाह

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *