सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य आयोजन, ‘नक्सल मुक्त भारत’ थीम पर होंगे कार्यक्रम

एकतानगर : देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कल यानी 31 अक्टूबर को गुजरात के एकतानगर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार पूरे कार्यक्रम की थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रखी गई है। इसका मकसद देश की

सरदार

अपनी भाषा में पढ़ें

एकतानगर : देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कल यानी 31 अक्टूबर को गुजरात के एकतानगर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार पूरे कार्यक्रम की थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रखी गई है। इसका मकसद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को और मजबूत करने का संदेश देना है। इस खास मौके पर भव्य एकता परेड निकाली जाएगी। इसके अलावा एकता प्रकाश पर्व, भारत पर्व समेत कई रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। इन आयोजनों के जरिए देशभक्ति का जज्बा जगाने के साथ-साथ भारत की अलग-अलग संस्कृतियों और आपसी एकता की झलक भी देखने को मिलेगी।

Read More : दिल्ली रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन, रैली में होंगे शामिल

एकता परेड में दिखेगी सुरक्षा बलों की ताकत

राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन में देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंड भारत के निर्माण में अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। एकता परेड में विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियां, पुलिस बैंड, आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कलाकार हिस्सा लेंगे। इनके जरिए देश की एकता और सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही शाम को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

तीन महीने तक चलेगा एकता प्रकाश पर्व

इस वर्ष आयोजन का खास आकर्षण ‘एकता प्रकाश पर्व’ होगा। यह एकता की थीम पर लगातार तीन महीने तक आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए एकतानगर आने वाले पर्यटकों को राष्ट्रीय एकता के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, ‘भारत पर्व’ के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, परंपराओं, कला और विकास की झलक पर्यटकों को देखने को मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत करना है।

पीएम मोदी करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाने और पर्यटन विकास को गति देने के लिए शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। स्थानीय प्रशासन और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्राधिकरण की ओर से आयोजन में शामिल होने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

‘नक्सल मुक्त भारत’ के संकल्प पर रहेगा जोर

इस वर्ष ‘नक्सल मुक्त भारत’ की थीम के जरिए देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत बनाने में सुरक्षा बलों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और एकजुटता की भावना व्यक्त करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर सेल्फी बूथ और शपथ लेने की व्यवस्था भी की जाएगी। इन गतिविधियों के जरिए नागरिकों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

सरदार पटेल की विरासत को याद करेगा देश

सरदार वल्लभभाई पटेल ने देशी रियासतों के एकीकरण के जरिए अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए एकतानगर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, आंतरिक सुरक्षा और सांस्कृतिक समन्वय के साथ विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश देगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.