रांची: रांची से गुमला और डालटेनगंज की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को सोहराय चित्रकला से सजाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग को झारखंडी कला से सजाने की शुरुआत रांची से होगी। ओवरब्रिज के किनारे को पारंपरिक कलाकृति से सजाया जाएगा। रांची में एनएच 75 और एनएच 23 के किनारे झारखंडी कलाकारों से सोहराय चित्रकला बनवाई जाएगी।
also read : रांची में कोयला कारोबारी के घर फायरिंग, मौके से मिला राहुल दुबे गैंग का पर्चा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंडी लोक कला को बढ़ावा देने के मकसद से यह कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसका शुभारंभ हो जाएगा। इस कदम का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध लोककला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों की सुंदरता को बढ़ावा देना है।



