जीएसटी पोर्टल बंद रहने से अटकेंगे जरूरी काम, 31 अक्टूवर से एक नवंबर तक नहीं मिलेंगी ये सेवाएं

रांची: धनबाद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दाताओं के लिए अपने कर संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है। बुनियादी ढांचे के रखरखाव के कारण जीएसटी पोर्टल 31 अक्तूबर सुबह नौ बजे से एक नवंबर दोपहर एक बजे तक कुल 28 घंटे

जीएसटी पोर्टल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: धनबाद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दाताओं के लिए अपने कर संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है। बुनियादी ढांचे के रखरखाव के कारण जीएसटी पोर्टल 31 अक्तूबर सुबह नौ बजे से एक नवंबर दोपहर एक बजे तक कुल 28 घंटे के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में पोर्टल पर कर से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम ठप रहेंगे। जीएसटी विभाग ने सभी करदाताओं और संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे अपने लंबित कार्यों की योजना इस समयसीमा को ध्यान में रखकर पहले ही बना लें।

प्रभावित होने वाली प्रमुख सेवाएं

पोर्टल के बंद रहने से करदाताओं और कारोबारियों के नियमित कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा। इस दौरान इनवॉइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल से ई-इनवॉइस डेटा प्राप्त करने और उसकी प्रोसेसिंग करने का काम पूरी तरह रुक जाएगा। इसके अतिरिक्त जीएसटीआर-1 में ई-इनवॉइस डेटा की स्वचालित एंट्री भी नहीं हो सकेगी। कारोबारी और कर पेशेवर इस अवधि में पोर्टल या एपीआई के माध्यम से ई-इनवॉइस जेएसओन फाइल डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। यह तकनीकी रखरखाव पूरा होने के बाद प्रभावित सेवाएं फिर से बहाल कर दी जाएंगी।

कारोबारियों के लिए समय पर काम निपटाना जरूरी
सामान्य दिनों में करदाता इस पोर्टल का उपयोग जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, कर भुगतान करने, इनवॉइस अपलोड करने, पंजीकरण कराने और रिफंड संबंधी कार्यों के लिए करते हैं। सेवाएं 28 घंटे तक बाधित रहने से ई-इनवॉइस बनाने, बिलिंग करने और रिटर्न तैयार करने में परेशानी आ सकती है। इससे कारोबारियों, कंपनियों और टैक्स पेशेवरों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए जीएसटी प्रशासन ने सलाह दी है कि सभी कारोबारी अपने जरूरी और लंबित कार्य शनिवार से पहले ही पूरा कर लें ताकि काम में कोई रुकावट न आए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.