रांची में सुबह घनी धुंध, पलामू-गढ़वा में भारी बारिश के आसार

रांची : झारखंड में आज यानी शुक्रवार को भी मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की

बारिश

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में आज यानी शुक्रवार को भी मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह घनी धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर के कई इलाकों में दृश्यता काफी कम रही। इससे सुबह कामकाज और जरूरी कार्यों के लिए घरों से निकले लोगों को वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई।

Read More : हजारीबाग के होटल में फायरिंग, अपराधियों ने चलाईं चार राउंड गोलियां

रांची में सुबह घनी धुंध, दिनभर छाए रहेंगे बादल

रांची में सुबह के समय कई इलाकों में इतनी घनी धुंध छाई रही कि दूर तक देखना मुश्किल हो गया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के 30 अक्टूबर के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी झारखंड में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। पलामू और गढ़वा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

संताल परगना के इन जिलों में भी बिगड़ेगा मौसम

उत्तर-पूर्वी झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में भी मौसम की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्सों में भी आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2.3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *