रांची के मांडर में दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मांडर में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले की पहचान रामू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात रामू रोज की तरह दूध लेकर

दूध
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मांडर में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले की पहचान रामू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात रामू रोज की तरह दूध लेकर पीको गांव स्थित डेयरी केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही रामू की जान चली गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Read More : रांची में सुबह घनी धुंध, पलामू-गढ़वा में भारी बारिश के आसार

दूध देने पहुंचे थे डेयरी केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार रामू दूध बेचने का काम करते थे और हर दिन डेयरी केंद्र पर दूध पहुंचाते थे। गुरुवार की देर रात भी वह दूध लेकर पीको गांव स्थित डेयरी केंद्र गए थे। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही वहां घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही रामू डेयरी केंद्र पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मार दी। इस हमले में उनकी मौत हो गई। खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने बताया कि गुरुवार देर रात रामू दूध देने के लिए डेयरी केंद्र गए थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। डीएसपी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *