चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद,

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित जीएल चर्च कॉम्प्लेक्स में बाटा दुकान के एसी से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में लोअर बाजार पुलिस ने मो. आसिफ उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर 1.600 किलोग्राम एसी कॉपर

चोरी का आरोपी गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित जीएल चर्च कॉम्प्लेक्स में बाटा दुकान के एसी से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में लोअर बाजार पुलिस ने  मो. आसिफ उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर 1.600 किलोग्राम एसी कॉपर वायर, एक इन्वर्टर और एक बैटरी बरामद की गई है।

इस संबंध में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 190/2026, दिनांक 28 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था।  पुलिस ने पूर्व के आरोपितों और संदिग्धों के सत्यापन के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी से पूछताछ की।  पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी कर्बला चौक स्थित अली नगर का निवासी है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना में भी पूर्व के मामले दर्ज हैं।

also read ; झारखंड में चक्रवात अर्नब कमजोर, बारिश से 4-5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *