धनबाद में आजसू पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए सुदेश महतो, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

रांची / धनबाद: धनबाद के मेमको मोड़ स्थित होटल द रीट, धनबाद में आजसू पार्टी की जिला पदाधिकारी बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कहा कि माफिया तत्वों

सुदेश महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची / धनबाद: धनबाद  के मेमको मोड़ स्थित होटल द रीट, धनबाद में आजसू पार्टी की जिला पदाधिकारी बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष  सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कहा कि माफिया तत्वों के खिलाफ आजसू का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सुदेश महतो ने बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान का विस्तार, युवा संगठन की सक्रियता तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत दिशानिर्देश दिया। साथ ही, धनबाद जिले के सभी प्रखंडों में जल्द से जल्द प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए जुट जाने का  निर्देश दिया।
इस अवसर पर लोयाबाद प्रकरण में आंदोलन के बाद जेल गईं आजसू नेत्री श्रीमती रजनी रवानी एवं अन्य साथियों का  सुदेश कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा, “झारखंड की माटी और खनिज संपदा के संरक्षण के लिए भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले ऐसे कार्यकर्ता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें इनसे सीख लेकर राज्य और यहां की संपदाओं के हक के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
बैठक में ये रहे शामिल
केंद्रीय उपाध्यक्ष  हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव  संतोष महतो,  काशीनाथ सिंह , राधेश्याम गोस्वामी, केंद्रीय सचिव  प्रमोद चौरसिया,  विनय सिंह, धनबाद जिला अध्यक्ष  मंटू महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हलधर महतो, महिला नेत्री श्रीमती रजनी रवानी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *