2 नवंबर को मोरहाबादी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 10 हजार लोगों को जुटाने की तैयारी

झारखंड: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 2 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र भगाओ’ कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा महानगर कार्यालय में झारखंड प्रदेश

भाजपा
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

झारखंड: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 2 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र भगाओ’ कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है।  आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए  भाजपा महानगर कार्यालय में झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया।

युवा मोर्चा को सौंपी गई भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी

भाजपा ने इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए युवा मोर्चा और महानगर के कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने तथा आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  पार्टी की कोशिश है कि मोरहाबादी मैदान में होने वाला यह आयोजन बड़े स्तर पर आयोजित हो।

युवा मोर्चा को सौंपी गई भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई( कार्यकर्ताओं को लोगों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने के लिए सक्रिय रहने को कहा गया।  युवा मोर्चा को इस अभियान में अहम भूमिका निभानी है।

also read : गुमला में हथियार बरामदगी से हड़कंप, AK-47 के साथ कार्बाइन मिली

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *