रांची नगर निगम का बड़ा प्लान, सिरमटोली से बहू बाजार तक विकसित होगा आधुनिक मॉडल कॉरिडोर

रांची : रांची नगर निगम शहर को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को वरीय अधिकारियों के साथ कांके रोड स्थित राम मंदिर से रातू रोड चौक, हरमू बायपास

रांची नगर निगम

रांची : रांची नगर निगम शहर को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को वरीय अधिकारियों के साथ कांके रोड स्थित राम मंदिर से रातू रोड चौक, हरमू बायपास होते हुए कैलाशपति मिश्र चौक तथा सिरमटोली चौक से इंदिरा गांधी चौक, चुटिया और बहू बाजार तक औचक निरीक्षण किया। इस पूरे मार्ग को चरणबद्ध तरीके से मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

Read More : झारखंड प्रदेश इंटक की कार्यकारिणी एवं महाधिवेशन संपन्न, डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

नगर निगम के अनुसार, परियोजना के तहत जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्था को समाप्त करने के लिए जल्द ही व्यापक स्तर पर मेगा ड्राइव शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एक ही वाहन से पूरे मार्ग का भ्रमण करते हुए समस्याओं का संयुक्त आकलन करते रहे, ताकि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

फुटपाथ, पार्किंग और अतिक्रमण पर रहेगा विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था, फुटपाथ, सड़क सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता, हरित क्षेत्र, रोड मेडियन, सार्वजनिक स्थलों, होर्डिंग और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चिन्हित समस्याओं के समाधान के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जहां फुटपाथ नहीं हैं वहां नए पाथवे बनाए जाएं और जहां अतिक्रमण है वहां तत्काल कार्रवाई कर उन्हें खाली कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटपाथ केवल पैदल यात्रियों के उपयोग के लिए हैं और उन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read More : जमशेदपुर बंद के दौरान हंगामे पर कार्रवाई, 18 लोगों पर FIR दर्ज, सरकारी काम में बाधा का आरोप

दुकानों के लाइसेंस की होगी जांच

नगर निगम पूरे मॉडल कॉरिडोर में स्थित दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच करेगा। बिना वैध लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आवासीय भवनों में अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों की भी जांच होगी। जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां मापी कर नोटिस जारी किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हरित क्षेत्र और सौंदर्यीकरण पर भी जोर

नगर आयुक्त ने पूरे मार्ग को आकर्षक बनाने के लिए रोड मेडियन पर बागवानी विकसित करने, झाड़ियों की नियमित कटाई, खाली दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और प्रमुख स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर का विकास केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को हरित और सुंदर वातावरण भी मिलना चाहिए। इसके साथ ही मॉडल कॉरिडोर के सभी फुटपाथों से अवैध होर्डिंग और पैदल यात्रियों की आवाजाही में बाधा बनने वाली सभी सामग्री हटाने के निर्देश भी दिए गए। अनुपालन नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ ब्लैकलिस्ट करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

Read More : वित्तीय प्रबंधन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में वित्तीय कौशल को बेहतर बनाने के लिए

कैलाशपति मिश्र चौक के पास बनेगा पार्क

निरीक्षण के दौरान कैलाशपति मिश्र चौक के निकट उपलब्ध भूमि पर सार्वजनिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। वहीं सिरमटोली से इंदिरा गांधी चौक, चुटिया और बहू बाजार तक सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक युक्त पाथवे, व्यवस्थित वेंडिंग जोन और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष मेगा प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र के प्रभावी प्रबंधन के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। उनका कहना है कि यह परियोजना केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित आवागमन, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सुगम यातायात उपलब्ध कराने की दिशा में दीर्घकालिक पहल साबित होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीओ कुमार रजत, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक के. वी. रमण, सहायक नगर आयुक्त, नगर निवेशक, नगर प्रबंधक तथा नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read More : अमरनाथ यात्रा 2026 : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पैदल पहुंचकर की पूजा-अर्चना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *