बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश में अराजकता चाहती है पार्टी

पलामू : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पलामू के मेदिनीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है। मरांडी ने 1 नवंबर

बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पलामू के मेदिनीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है। मरांडी ने 1 नवंबर को होने वाले आंदोलन के समय पर सवाल उठाते हुए 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी नरसंहार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की नीतियों को जनता के सामने रखने के लिए देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है।

Read More : MGM अस्पताल में ब्रेन मलेरिया का कहर, 7 दिन में 4 बच्चों ने तोड़ा दम

कांग्रेस के आंदोलन की तारीख पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले आंदोलन अक्सर सनातन धर्म के बड़े पर्व और त्योहारों के दौरान आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि 25 नवंबर से 1 जनवरी के बीच या ईद जैसे मौकों पर ऐसे कार्यक्रम क्यों नहीं किए जाते। मरांडी ने दावा किया कि त्योहारों के दौरान आंदोलन करने का उद्देश्य लोगों की खुशियों में खलल डालना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से देश में अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। ये आरोप मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए।

प्रशांत भूषण और नेहा बोरा को लेकर भी दिया बयान

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को पलामू में इस अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। मरांडी ने प्रशांत भूषण और नेहा बोरा का नाम लेते हुए दावा किया कि ये सभी कांग्रेस के अंग हैं और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।

विधानसभा सत्र में एमएमडीआर का मुद्दा उठाएगी भाजपा

झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित सत्र को लेकर भी बाबूलाल मरांडी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय सत्र में एक दिन शोकसभा में निकल सकता है, जबकि दूसरे दिन दो से तीन घंटे ही चर्चा के लिए मिल पाएंगे। मरांडी ने कहा कि भाजपा एमएमडीआर के मुद्दे पर पहले भी अपनी बात रखती रही है और विधानसभा सत्र के दौरान भी इस विषय को उठाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, मेयर अरुणा शंकर और जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत कई नेता मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *