झारखंड में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का संगठन विस्तार, विनय कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

रांची : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने झारखंड में संगठन का विस्तार करते हुए विनय कुमार को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

विनय कुमार
विनय कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने झारखंड में संगठन का विस्तार करते हुए विनय कुमार को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नियुक्ति की जानकारी दी। विनय कुमार, रमा शंकर दयाल के पुत्र हैं। उन्हें झारखंड में पार्टी के मीडिया से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More : रांची के स्कूलों में बच्चों को किया जागरूक, डालसा ने बताए सुरक्षा के अधिकार

मीडिया के कामकाज और प्रचार की जिम्मेदारी

प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर विनय कुमार पार्टी और मीडिया के बीच तालमेल बनाएंगे। इसके साथ ही मीडिया जगत के साथ संगठन के संबंध मजबूत करने और पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों व जनहित से जुड़े मुद्दों को आधिकारिक माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने उम्मीद जताई है कि विनय कुमार पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में झारखंड में पार्टी का मीडिया तंत्र और मजबूत होगा।

विनय कुमार ने नेतृत्व का जताया आभार

नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए विनय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.