मक्का में फंसे झारखंड के सैकड़ों यात्रीः वतन वापसी के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने की पहल

रांची: झारखंड के सैकड़ों लोग उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए हैं. पिछले 25 दिनों से मक्का में फंसे होने के कारण उनकी भारत वापसी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के सैकड़ों लोग उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए हैं. पिछले 25 दिनों से मक्का में फंसे होने के कारण उनकी भारत वापसी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यात्रियों के परिजन परेशान हैं। एयरलाइन्स और एजेंटों द्वारा असमर्थता जताए जाने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं, परिवारों के लिए सऊदी अरब में फंसे अपने परिजनों को आर्थिक सहायता भेजना भी मुश्किल हो रहा है।

यात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि इस मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया है और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।  मंत्री  ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर आवश्यक हस्तक्षेप करने और यात्रियों की सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। साथ ही, भारतीय दूतावास और सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधने की पहल की जा रही है।

उमराह यात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए आवश्यक पहल करना हमारी प्राथमिकता

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि विदेश में अपने परिजनों के फंसे होने से परिवारों की चिंता स्वाभाविक है, इस कठिन समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएग।. यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने आश्वस्त किया कि इन परिवारों की परेशानी दूर करना और उमराह यात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए आवश्यक पहल करना उनकी प्राथमिकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.