रांची के स्कूलों में बच्चों को किया जागरूक, डालसा ने बताए सुरक्षा के अधिकार

रांची : बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देने और उन्हें अपराध से बचाने के मकसद से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की टीम ने मंगलवार को सुरक्षित बचपन अभियान चलाया। इसके तहत मारवाड़ी हाई स्कूल, बरियातू हाई स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय,

डालसा
स्कूली बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देने और उन्हें अपराध से बचाने के मकसद से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की टीम ने मंगलवार को सुरक्षित बचपन अभियान चलाया। इसके तहत मारवाड़ी हाई स्कूल, बरियातू हाई स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कांके में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर चलाया गया। झालसा की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना और रांची के न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों का नेतृत्व डालसा सचिव (प्रभारी) ने किया।

Read More : बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब का असर, जमशेदपुर में अलर्ट जारी

बच्चों को बताए गए उनके कानूनी अधिकार

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा और एलएडीसी सहायक वीरेंद्र प्रताप व अनुप कुमार ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों, उनसे बचाव और ऐसी घटनाओं की स्थिति में मदद लेने के तरीकों पर भी चर्चा की। बच्चों को POCSO एक्ट, बाल मजदूरी, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ बने कानूनों के बारे में बताया गया। इसके अलावा डायन प्रथा, नशे से बचाव और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता मिलने की जानकारी भी दी गई।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी बताए

डालसा की टीम ने बच्चों को बताया कि जरूरत पड़ने पर वे डालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों के जरिए कानूनी सहायता और संकट में फंसे बच्चों की मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम में आगामी 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता की सुविधा के बारे में समझाया गया, ताकि वे जरूरत पड़ने पर अपने अधिकारों के लिए मदद ले सकें। इस मौके पर पीएलवी गणेश कुमार, दीपक मुंडा, रेनू देवी, अमित बड़ाईक, युधिष्ठिर महतो, पिंकू कुमारी, प्रीति कुमारी और अनुप कुमार समेत डालसा की टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.