बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब का असर, जमशेदपुर में अलर्ट जारी

जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब का असर कोल्हान क्षेत्र में दिखने लगा है। मंगलवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक भारी बारिश, तेज

जमशेदपुर
DC राजीव रंजन

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब का असर कोल्हान क्षेत्र में दिखने लगा है। मंगलवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की आशंका को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

Read More : अभिषेक-वैभव की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड!, भारत सीरीज में 3-0 से आगे

DC ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश

रांची स्थित मौसम केंद्र से मिले पूर्वानुमान के आधार पर DC राजीव रंजन ने नगर निकायों के विशेष पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मौसम पर लगातार नजर रखने को कहा है। DC ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने और सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया है।

निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ का खतरा

प्रशासन को आशंका है कि लगातार बारिश होने पर शहर और गांवों के निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है। नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। तेज हवाओं से कच्चे मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों और कमजोर दीवारों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, धान और सब्जियों समेत खरीफ फसलों पर भी खराब मौसम का असर पड़ सकता है। इन संभावित खतरों को देखते हुए DC ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षित आश्रय स्थलों की पहले से पहचान करने और वहां भोजन, पीने के पानी व जरूरी दवाइयों की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाने की तैयारी रखने को भी कहा गया है।

बिजली विभाग को भी सतर्क रहने का निर्देश

आंधी और बारिश के दौरान बिजली के तार टूटने और आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। अधिकारियों को संभावित खराबियों को जल्द दूर करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

खराब मौसम में घर से निकलने से बचें

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और पानी भरे स्थानों से दूर रहें। सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *