झारखंड पलामू: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में एक अत्यंत संवेदनशील और दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आवारा कुत्ता मुंह में नवजात शिशु का शव दबाकर पहुंच गया। इस घटना के बाद से पूरे अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान और गहरी चिंता में पड़ गए कि आखिर यह नवजात शिशु किसका है और कुत्ता इस शव को कहां से लेकर आया थ इस संबंध में अस्पताल परिसर में हर तरफ जोरदार चर्चा हो रही है।
यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे की बताई जा रही
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है। उस समय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक युवक की नजर अचानक उस आवारा कुत्ते पर पड़ी, जो किसी नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर अस्पताल परिसर में घूम रहा था। इस भयावह दृश्य को देखकर लोग सन्न रह गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारियों और जवानों को दी गई। सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचकर इस घटना के बारे में गहन जानकारी प्राप्त करने और मामले की छानबीन करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नवजात शिशु किसका है और कुत्ता इसे कहां से लेकर आया था। इस घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए है।




