गुरु रामदास राखो शरणाई हम अवगुण भरे एक गुण नाही….शबद् कीर्तन से भक्तिमय हुई कालोनी

रांची: गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से आज मंगलवार को रांची में सिखों के चौथे गुरु धन धन श्री गुरु रामदास जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व बेहद श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया,

गुरु धन धन श्री गुरु रामदास जी महाराज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से आज मंगलवार को  रांची में सिखों के चौथे गुरु धन धन श्री गुरु रामदास जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व बेहद श्रद्धा, उल्लास  के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने हाजिरी भरी और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

also read : रांची के चौली गांव में 5-6 अपराधियों ने की लूटपाट, इलाके में दहशत

गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सजाए गए विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 8:00 हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई तत्पश्चात प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पढ़े जा रहे हैं श्री सहज पाठ की समाप्ति समूह साध संगत द्वारा सामूहिक रूप से हुई।
गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी एवं कथावाचक ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी ने संगत को गुरु रामदास जी के जीवन, उनकी अगाध विनम्रता, निश्छल सेवा भावना (सेवा और सिमरन) तथा पवित्र नगरी श्री अमृतसर साहिब की स्थापना व ‘चार लावां’ की रचना के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया।

also read : पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में मानवता को झकझोरने वाली घटना, कुत्ते के मुंह में मिला नवजात का शव

भाई महिपाल सिंह जी द्वारा गुरु रामदास जी की महिमा में ‘ धन धन राम दास गुर, जिन सिरीआ तिनै सवारीआ पूरे होए करामात आप सिरजनहारै धारीआ….’ एवं ‘ गुरु रामदास राखो शरणाई हम अवगुण भरे एक गुण नाही….’ जैसे भावपूर्ण शबद कीर्तन और गुरबाणी का गायन किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा एवं सचिव सुरेश मिड्ढा ने समूह साथ संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी. मंच संचालन मनीष मिड्ढा ने किया। दीवान की समाप्ति के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक रूप से गुरु का अटूट लंगर वरताया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
सत्संग सभा की ओर से इस समागम को सफल बनाने में सभी सेवादारों और प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

आज के दीवान में  ये रहे शाामिल

सुंदर दास मिढ़ा,अमरजीत गिरधर, हरगोबिंद सिंह, लेखराज अरोड़ा, अशोक गेरा, बिनोद सुखीजा, अनूप गिरधर, हरीश मिड्ढा, हरीश अरोड़ा, राकेश गिरधर,वेद प्रकाश मिड्ढा,कवलजीत मिड्ढा, मनीष गिरधर,रमेश पपनेजा,इन्दर मिढ़ा,रमेश गिरधर, गीता कटारिया,बबली दुआ,शीतल मुंजाल,ममता थरेजा,तीर्थी काठपालिया,रेशमा गिरधर,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,बबिता पपनेजा,श्वेता मुंजाल,अमर मुंजाल,गोविंद कौर,नीता मिढ़ा, रमेश गिरधर,दुर्गी देवी मिढ़ा,हरपाल कौर मिढ़ा,उषा झंडई,नेहा मिढ़ा,अंजना गिरधर,पलक थरेजा,अमन कौर,कंचन सुखीजा,हर्षा मिढ़ा,शीतल तेहरी,प्रेमी काठपाल,शीतल अरोड़ा,हरनाम थरेजा,ममता थरेजा,नीतू किंगर,बिमला मिड्ढा,ममता सरदाना,रिशा मुंजाल, मिताली तेहरी, गूंज काठपाल समेत अन्य शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *