जेसोवा दीवाली मेले में लगेंगे 300 से ज्यादा स्टॉल, CM हेमंत सोरेन को न्योता

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से जेसोवा का पांच दिवसीय दीवाली मेला शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की।

हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिला जेसोवा प्रतिनिधिमंडल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से जेसोवा का पांच दिवसीय दीवाली मेला शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने CM को सपरिवार मेले में शामिल होने का न्योता दिया। CM आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेले की तैयारियों और इसमें होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। मेला 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Read More : JMM में कमेटी गठन की मांग, लखपति साहू ने विनोद पांडेय को लिखा पत्र

पांच दिन तक चलेगा दीवाली का मेला

जेसोवा की ओर से आयोजित इस मेले में कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम होंगे। आयोजकों के मुताबिक, मेले में देशभर से आए उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और ग्रामीण महिलाओं के बनाए स्वदेशी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। मेले में पारंपरिक कपड़े, फैशन एक्सेसरीज और सजावटी सामान समेत कई तरह के उत्पादों के 300 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। दीपावली की खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को यहां अलग-अलग तरह के सामान एक ही जगह पर मिल सकेंगे।

सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी

CM से मुलाकात के दौरान जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में चलाए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कामों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, सचिव मनु झा, संयुक्त सचिव श्वेता शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह और कार्यकारिणी समिति की सदस्य रंजना कुमार व दिव्या शामिल थीं। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह मेला दीपावली के मौके पर खरीदारी के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों, हस्तशिल्प और ग्रामीण महिलाओं के काम को बढ़ावा देने का मंच बनेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *