रांची के पिठोरिया पोस्ट ऑफिस की बड़ी लापरवाही, एक साल तक नहीं बांटी गई चिट्ठियां, जांच शुरू

रांची : राजधानी रांची के कांके प्रखंड स्थित पिठोरिया पोस्ट ऑफिस से डाक वितरण में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से उन्हें कोई डाक नहीं मिली। शिकायतों के बाद विभागीय जांच कराई गई,

पोस्ट ऑफिस

रांची : राजधानी रांची के कांके प्रखंड स्थित पिठोरिया पोस्ट ऑफिस से डाक वितरण में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से उन्हें कोई डाक नहीं मिली। शिकायतों के बाद विभागीय जांच कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज डाकिया के पास बोरे में रखे मिले।

Read More : रामगढ़ पुलिस की बड़ी पहल, 1971 अपराधियों की बनी डिजिटल कुंडली, 36 सदस्यीय विशेष विंग गठित

जांच के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक के अलावा लोक अदालत और आयकर विभाग के महत्वपूर्ण नोटिस भी बरामद किए गए। इस खुलासे के बाद डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कई लोगों का कहना है कि समय पर जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही

मिली जानकारी के अनुसार मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद डाक विभाग हरकत में आया। पोस्ट ऑफिस के इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने मामले की जांच की। जांच के दौरान संबंधित डाकिया के पास रखे बोरों से बड़ी संख्या में लंबित डाक और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। बरामद दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, लोक अदालत से संबंधित पत्र और आयकर विभाग के नोटिस शामिल बताए जा रहे हैं। लंबे समय तक इन दस्तावेजों का लाभार्थियों तक नहीं पहुंचना विभागीय लापरवाही का गंभीर मामला माना जा रहा है।

Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड : भाजपा ने पुलिस की भूमिका की जांच और CBI जांच की मांग उठाई

डाकिया पर होगी कार्रवाई, चलेगा विशेष अभियान

पोस्ट ऑफिस के इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि संबंधित डाकिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा। साथ ही, इस मामले में जिस स्तर पर भी लापरवाही सामने आएगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लंबित डाक को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग विशेष अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत सभी अटके हुए पत्रों और दस्तावेजों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Read More : झारखंड के चार शहरों में जल्द शुरू होगी प्रीमियम डाक डिलिवरी सेवा

लोगों में नाराजगी, विभाग पर उठे सवाल

घटना के सामने आने के बाद पिठोरिया क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि डाक विभाग जैसी महत्वपूर्ण सेवा में इस तरह की लापरवाही से आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई जरूरी सरकारी और बैंकिंग दस्तावेज समय पर नहीं मिलने से लोगों के काम प्रभावित हुए हैं। फिलहाल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और लंबित दस्तावेज कितनी जल्दी संबंधित लाभार्थियों तक पहुंचाए जाते हैं।

Read More : गरीबों एवं जरूरतमंद के लिए भी उपलब्ध कराए श्री राम वाटिका : राज्यपाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *