गिरिडीह में ट्रेलर में घुसी वैगनआर, 6 किमी तक घसीटने से 1 की मौत

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में बीती रात एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं। सरिया थाना इलाके के निमाटांड़ गांव के पास एक वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार

वैगनआर
ट्रेलर से टकराई वैगनआर

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में बीती रात एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं। सरिया थाना इलाके के निमाटांड़ गांव के पास एक वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई। लेकिन हैरानी की बात तो ये रही कि ट्रेलर चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय उसे भगाना जारी रखा। कार को करीब 6 किलोमीटर तक घसीटते हुए मंझिलाडीह गांव तक ले गया। इस दर्दनाक हादसे में कार चला रहे 45 साल के महेश यादव की मौत हो गई, जबकि कार में बैठे भुवनेश्वर यादव और बंशी यादव घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। कार में लोग बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस और गांव वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Read More : धनबाद में भतीजे की गला काटकर हत्या, चाचा समेत 5 पर आरोप

निमाटांड़ के पास ट्रेलर में पीछे से घुसी कार

मिली जानकारी के अनुसार महेश यादव भुवनेश्वर यादव और बंशी यादव सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निमाटांड़ गांव के पास उनकी वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई। आरोप है कि ट्रेलर चालक ने वाहन रोकने के बजाय कार को घसीटना जारी रखा। करीब छह किलोमीटर तक कार को घसीटने के बाद ट्रेलर मंझिलाडीह गांव पहुंचा। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हथौड़े से तोड़ा कार का दरवाजा, घायलों को निकाला

हादसे की सूचना मिलने पर बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज और सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कार ट्रेलर में फंसी हुई थी और अंदर सवार लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। कार का दरवाजा बंद होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी हो रही थी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने हथौड़े की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक कार चालक महेश यादव की मौत हो चुकी थी। दोनों घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जेसीबी से ट्रेलर से अलग की गई वैगनआर

टक्कर के बाद वैगनआर ट्रेलर में इस कदर फंस गई थी कि उसे अलग करना मुश्किल हो रहा था। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद ली गई। इसके बाद कार को ट्रेलर से अलग किया गया। बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज के अनुसार, हादसे में मृतक और दोनों घायलों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रेलर चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी पहचान और तलाश को लेकर जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.