पटना: पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर कल यानी रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह चोरों की सरकार है। क्या आप ऐसे लोगों को छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे चोरों को सबक सिखाना चाहिए। खड़गे के इस संबोधन के दौरान भीड़ में से किसी व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी नहीं जाएंगे। इस पर वे भड़क गए और पीएम नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी को लेकर कथित विवादित टिप्पणी पर बिहार में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर बिहार में भाजपा नेता कृष्णा कुमार सिंह ने खड़गे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत की है।
हालांकि इसे आगे की कार्रवाई के लिए गांधी मैदान थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है.।भाजपा नेता कृष्णा कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगने पर कांग्रेस के खिलाफ चरणबद्ध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।



