रामगढ़ से 30 से अधिक बुजुर्ग करेंगे रामलला के दर्शन, BFCL की पहल

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने पालू के वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन की व्यवस्था की है। डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम के बुजुर्ग लंबे समय से रामलला के दर्शन

BFCL
BFCL (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने पालू के वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन की व्यवस्था की है। डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम के बुजुर्ग लंबे समय से रामलला के दर्शन करना चाहते थे। उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस यात्रा की पहल की है। इस योजना के तहत कल यानी 27 अक्टूबर को 30 से अधिक बुजुर्ग बस से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। यात्रा की शुरुआत पालू स्थित वृद्धाश्रम से होगी। अयोध्या पहुंचकर सभी बुजुर्ग प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करेंगे और इसके बाद वापस वृद्धाश्रम लौटेंगे।

Read More : झारखंड के डाटम-पाटम फॉल में दो युवकों की मौत, NDRF ने निकाले शव

BFCL ने बुजुर्गों की इच्छा का किया सम्मान

BFCL की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का सम्मान करना है। कंपनी ने उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करने के लिए अयोध्या यात्रा की व्यवस्था की है। इस यात्रा के जरिए बुजुर्गों को रामलला के दर्शन का अवसर मिलेगा। कंपनी का यह प्रयास बुजुर्गों की इच्छाओं को महत्व देने और उनके प्रति सम्मान व स्नेह व्यक्त करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

27 अक्टूबर को बस से अयोध्या के लिए होंगे रवाना

यात्रा में 30 से अधिक बुजुर्ग शामिल होंगे। सभी पालू स्थित डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम से बस के जरिए अयोध्या जाएंगे। दर्शन के बाद सभी बुजुर्ग वापस वृद्धाश्रम लौटेंगे। BFCL की इस पहल का मकसद उनके जीवन में खुशी, संतोष और सकारात्मकता के पल जोड़ना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.