झारखंड के डाटम-पाटम फॉल में दो युवकों की मौत, NDRF ने निकाले शव

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित डाटम-पाटम फॉल में रविवार को डूबे दो युवकों के शव सोमवार को बरामद किए गए। जिला प्रशासन की ओर से बुलाई गई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने करीब 20 घंटे बाद

डाटम-पाटम फॉल
NDRF ने निकाले शव

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित डाटम-पाटम फॉल में रविवार को डूबे दो युवकों के शव सोमवार को बरामद किए गए। जिला प्रशासन की ओर से बुलाई गई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने करीब 20 घंटे बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी आकिब कुरैशी (21) और पलामू जिले के पांकी निवासी आसिफ अंसारी (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read More : मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, लड़की गिरी

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे दोनों युवक

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों युवक रविवार को घूमने के लिए डाटम-पाटम फॉल पहुंचे थे। वहां नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और दोनों को बचाने की कोशिश की। हालांकि, पानी की गहराई अधिक होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की थी तलाश

घटना की सूचना मिलते ही हेरहंज थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई, लेकिन रविवार को उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद जिला प्रशासन ने NDRF की टीम को बुलाया। सोमवार को टीम ने खोज अभियान चलाया और काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव एक ही स्थान से बरामद कर लिए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। हेरहंज थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने दोनों युवकों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *