रांची: राजधनी में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक बंद बजाज के मोटर पार्ट्स के गोदाम में चोरी की घटना घटी है। समाचार लिखे जाने तक इसका आकलन नहीं हो पाया है कि कितने मोटर पार्ट्स चुराये गये हैं। सामानों का मिलान करने के बाद ही पता चल पायेगा कि कितने मोटर पार्ट्स गायब हुए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में चोरी हुई है उस गोदाम के मालिकों का आपस में पूर्व से ही विवाद चल रहा है.
चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद सुखदेव नगर पुलिस गोदाम में पहुंची। पुलिस के अनुसार गोदाम में जूठे खाद्य पदार्थ और नशीले पेय आदि पाये गये। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि है चोरों ने वहां पर पहले नशा पान किया, उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया. कोतवाली एएसपी निखिल राय पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।
also read : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले 4 करोड़




