रांची: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई संदिग्ध मौत मामले की सुनवाई आज झारखंड हाईकोर्ट में हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर से अंडरटेकिंग देकर कोर्ट को बताया गया कि इस मामले की जांच पहले SI कर रहे थे। अब इस मामले की जांच डीएसपी रैंक के उच्च अधिकारी करेंगे।
अगली सुनवाई 2 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होगी
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सरकार को डीएसपी रैंक के अधिकारी को मामले के अनुसंधान सौंपने का निर्देश देते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अगली सुनवाई 2 नवंबर तक अनुसंधान की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। अब मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होगी।
also read : झारखंड के डाटम-पाटम फॉल में दो युवकों की मौत, NDRF ने निकाले शव




