रांची: झारखंड पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी वाले नामचिन अपराधियों को जगह मिली है। शनिवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 18 जिलों से जुड़े 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी की। इनमें सबसे ज्यादा जमशेदपुर के छह अपराधी शामिल हैं।
इन वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है। साथ ही आमलोगों से भी अपराधियों के संबंध में जानकारी देने की अपील की गई है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में जमशेदपुर से रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, अरुण सिंह, रोहित चंद और मोहम्मद इमरान के नाम शामिल हैं। रांची से लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद और शहवाज मलिक वांछित हैं। चाईबासा से गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मोहम्मद तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोए, मंजीत सिंह बारी और मार्कण्डेय कुंटिया के नाम सूची में दर्ज हैं। हजारीबाग से उमेश दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, हामिद आफताब, दानिश खान, विनोद सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र महतो, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, लुकमान अंसारी, तौफीक अंसारी, दीपक कुमार, सुरेश महतो और तीरथ महतो की तलाश है।
साथ ही सरायकेला से मोहम्मद अफरोज, सूरज कोतवाल, मनोज गिरी, शंकर तांती और अजित प्रधान वांछित हैं। देवघर से गौरव खबारे, शिबू मिश्रा, अंकित जोशी, अनवर अंसारी, परेश मंडल, शहदेव मंडल, रिंकू दास और महावीर मंडल के नाम शामिल हैं।
बिहार, बंगाल और हरियाणा से जुड़े अपराधियों के नाम भी शामिल
पुलिस मुख्यालय से जारी सूची में बिहार, बंगाल और हरियाणा से जुड़े अपराधियों के नाम भी हैं। पुलिस को आशंका है कि कुछ अपराधी झारखंड में घटनाओं को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्यों में जाकर छिप जाते हैं। सूची में रांची से लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद और शहवाज मलिक के नाम सूची में दर्ज हैं। वहीं, चाईबासा से गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मोहम्मद तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोए, मंजीत सिंह बारी और मार्कंडेय कुंटिया वांछित हैं। सरायकेला से मो. अफरोज, सूरज कोतवाल, मनोज गिरी, शंकर तांती और अजीत प्रधान वांछित हैं। लातेहार से आशा कच्छप, दिलीप उरांव और लाखो भुइयां की तलाश है। अपराधियों की गिरफ्तारी से अपराध रुकेगा।
also read : शरद पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत वर्षा का अद्भुत संयोग




