रांची: आईआईटी बजरा क्षेत्र की महिला अपने चार बच्चों के साथ आज रविवार को मोरहाबादी एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि करीब एक साल पहले सदर अस्पताल से उसका बच्चा चोरी हो गया था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
महिला का कहना है कि बच्चे को खोजने के लिए उसने काफी प्रयास किए, और प्रशासन से मदद भी मांगा लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली। इसी से परेशान वह अपने बच्चों के साथ एसएसपी आवास के पास अत्मदाह करने पहुंची थी।
महिला के एसएसपी आवास पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए लालपुर थाना प्रभारी ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
also read : झारखंड के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्टः सूची में हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी वाले अपराधी शामिल




