भारतमाला परियोजना के निर्माण स्थल पर गोलीबारी, मजदूर घायल; काम बंद करने की चेतावनी

रांची: झारखंड के गुमला जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर खटवा नदी के समीप भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन ब्रिज के कार्यस्थल पर नकाबपोश अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। शनिवार रात हुई इस घटना में निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी मोहम्मद सलीम

गोलीबारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के गुमला जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर खटवा नदी के समीप भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन ब्रिज के कार्यस्थल पर नकाबपोश अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। शनिवार रात हुई इस घटना में निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी मोहम्मद सलीम घायल हो गए। गोली उनकी जांघ को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल लाया गया।

घायल मोहम्मद सलीम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान नकाबपोश अपराधियों ने निर्माण कार्य बंद रखने की चेतावनी भी दी। इसके बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया है।

हवाई फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात नकाबपोश अपराधियों ने निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर गोलीबारी की। दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गया।

अपराधियों की ओर से निर्माण कार्य बंद रखने की चेतावनी दिए जाने के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही छापेमारी 

घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमला पुलिस सक्रिय हो गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने भी रात में घाघरा क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल, घटना के पीछे किसका हाथ है और गोलीबारी के पीछे क्या कारण है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

also read : मोहन भागवत ने दिया संदेश, स्वयंसेवकों का व्यवहार समाज के लिए बने अनुकरणीय

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *