IND vs NZ T20 : तिलक-रेड्डी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, भारत ने आखिरी ओवरों में पलटी बाजी

क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) : तिलक वर्मा, नमन धीर और नितीश रेड्डी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को रोमांचक शिकस्त दी। एक समय मैच भारत के हाथ से फिसलता नजर आ रहा था। आखिरी पांच ओवर में टीम इंडिया

भारत
तिलक और नितीश का बल्ला गरजा (Photo source: Social media)

अपनी भाषा में पढ़ें

क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) : तिलक वर्मा, नमन धीर और नितीश रेड्डी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को रोमांचक शिकस्त दी। एक समय मैच भारत के हाथ से फिसलता नजर आ रहा था। आखिरी पांच ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 68 रन बनाने थे, लेकिन तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले का रुख पलट दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है।

तिलक-नमन और रेड्डी बने जीत के हीरो

तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। वहीं, नितीश रेड्डी ने महज 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 26 रन ठोक दिए। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 69 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने भारत की जीत पक्की कर दी। इससे पहले नमन धीर ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 42 रन जोड़कर टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वैभव सूर्यवंशी और कप्तान अय्यर ने किया निराश

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। संजू 14 रन और अभिषेक 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चोटिल ईशान किशन की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वैभव सूर्यवंशी भी कुछ खास नहीं कर सके। वह आठ गेंदों पर महज चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान अय्यर भी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सात रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने 11 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 21 रन देकर चार विकेट झटके। हालांकि, उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन भी टीम को जीत नहीं दिला सका।

ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब ने न्यूजीलैंड को संभाला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 41 रन के स्कोर तक उसके तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। ग्लेन फिलिप्स ने 43 गेंदों पर 70 रन बनाए, जबकि बेवन जैकब ने 46 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 116 रनों की अहम साझेदारी हुई। इसी के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट हासिल किए। वहीं, भुवनेश्वर, प्रिंस और नितीश रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।

सीरीज में भारत 2-0 से आगे

दूसरे टी20 में जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमें तीसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। सीरीज का तीसरा टी20 मैच मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *