मारवाड़ी भवन में उमंग संस्था के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, वीणा श्री सम्मानित

रांची : मारवाड़ी भवन में उमंग संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय इनोवेशन कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्टॉल की खूबसूरत सजावट और रचनात्मक प्रस्तुति लोगों का ध्यान खींच रही है। कार्यक्रम में टी-सीरीज एवं

मारवाड़ी भवन
कार्यक्रम में सजे आकर्षक स्टॉल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : मारवाड़ी भवन में उमंग संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय इनोवेशन कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्टॉल की खूबसूरत सजावट और रचनात्मक प्रस्तुति लोगों का ध्यान खींच रही है। कार्यक्रम में टी-सीरीज एवं आस्था चैनल की कलाकार, गायिका और समाजसेविका वीणा श्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया और सम्मानित किया गया।

Read More : रांची में श्री श्याम मंदिर में 221वां श्याम भंडारा संपन्न, भक्तों की उमड़ी भीड़

वीणा श्री ने आयोजकों के प्रति जताया आभार

मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित होने पर वीणा श्री ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मान देना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने इस विशेष अवसर के लिए सभी आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वीणा श्री ने विशेष रूप से शशि जी, रेनू जी, संगीता जी और सुमन जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राशिद भाई, माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी की धर्मपत्नी नीता सेठ भाभी और गार्गी के प्रति भी विशेष आभार जताया।

महिलाओं की प्रतिभा और उद्यमशीलता को मिलता है मंच

वीणा श्री ने कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और सम्मान उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने का बेहतर मंच बताया। मारवाड़ी भवन में आयोजित इस दो दिवसीय इनोवेशन कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल अपनी आकर्षक सजावट के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.