रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू, पहले दो राउंड पूरे

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में होमगार्ड में बहाली को लेकर शनिवार से दौड़-भाग शुरू हो गई है। सिद्धू-कान्हू मैदान में सुबह पांच बजे से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। मैदान में सबसे पहले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और जरूरी

होमगार्ड
होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में होमगार्ड में बहाली को लेकर शनिवार से दौड़-भाग शुरू हो गई है। सिद्धू-कान्हू मैदान में सुबह पांच बजे से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। मैदान में सबसे पहले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और जरूरी कागजात की जांच की गई। इसके बाद दौड़ के साथ शारीरिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। होमगार्ड बनने की आस लेकर पहुंचे अभ्यर्थी सुबह-सुबह ही मैदान में जुट गए थे। अब सभी की नजर शारीरिक दक्षता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर टिकी है।

Read More : रांची स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 13.50 लाख का गांजा बरामद

पहले और दूसरे राउंड की परीक्षा पूरी

बहाली के पहले दिन पहले और दूसरे राउंड की शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी करा ली गई है। वहीं, बाकी अभ्यर्थियों की दौड़ और शारीरिक जांच की प्रक्रिया जारी है। परीक्षा को लेकर मैदान में सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही परीक्षा में शामिल कराया जा रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हर गतिविधि पर नजर

होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से पूरी कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा स्थल पर सिर्फ वैध प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। बाहरी लोगों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

होमगार्ड
सुबह 5 बजे से मैदान में जुटे अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों के लिए पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था

परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। मैदान में शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और बैठने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अनुशासन के साथ परीक्षा में शामिल हों। फिलहाल, रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *