गोमिया के बड़की पुन्नू में फिर पहुंचा 35 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

बोकारो: झारखंड के बोकारों के गाेमिया प्रखंड स्थित बड़की पुन्नू क्षेत्र में एक बार फिर 35 जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया है। जहां हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। इसे लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है और उसकी टीम मौके पर

35 हाथियों का झुंड
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: झारखंड  के बोकारों के गाेमिया प्रखंड स्थित बड़की पुन्नू क्षेत्र में एक बार फिर 35 जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया है।  जहां हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। इसे लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है और उसकी टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रही है।

ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग रात के समय बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं. कई लोग मोटरसाइकिल से भी आवाजाही कर रहे हैं. ऐसा करना अपनी जान को सीधे जोखिम में डालना है और इससे कोई भी गंभीर अप्रिय घटना या बड़ा हादसा हो सकता है।

 वन विभाग की ग्रामीणों को सलाह

– रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

– जंगल और अंधेरे रास्तों पर पैदल या साइकिल से जाने से बचें।

– हाथियों की मौजूदगी वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें।

– हाथियों को देखने के लिए उनके पास जाने या उन्हें परेशान करने की कोशिश न करें।

– आसपास हाथियों की गतिविधि दिखने पर सतर्क रहें और स्थानीय वन विभाग को सूचना दें।

मालूम कि क्षेत्र में पहले भी जंगली हाथियों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, हाथियों ने कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया है।  ऐसे में 35 हाथियों के झुंड की मौजूदगी ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

also read : रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू, पहले दो राउंड पूरे

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *